Untitled design 23

लोकसभा चुनाव का 6वां चरण : हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग कल
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हैं 2 लाख 32 हजार 913 मतदाता

चंडीगढ़ दिनभर, पंचकूला : हरियाणा। छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी. इस बार 223 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदाता सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे। हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पंचकूला के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग ने बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले में 4,33,094 वोटर शामिल हैं, इनमें 2,27,581 पुरुष, 2,05,487 महिलाएं और 26 थर्ड जेंडर हैं। जिला के 18-19 आयु वर्ग के 8,345 युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले में 424 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें 01-कालका में 218 मतदान केंद्र और 02-पंचकूला में 206 मतदान केंद्र शामिल हैं। 01-कालका विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 181 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 4 हजार 773 पुरूष, 95 हजार 390 महिलाएं और 18 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 02-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 32 हजार 913 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 22 हजार 808 पुरूष, 1 लाख 10 हजार 097 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

रायपुररानी पुलिस ने बूथों का किया निरीक्षण

रायपुररानी। लोकसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर रायपुररानी ब्लॉक के विभिन्न मतदान केंद्रों व बूथों का थानाध्यक्ष सुखबीर सिंह के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के बड़ौना, हरिपुर, गढ़ी-कोटाहा, मौली, ककराली आदि का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव में किसी भी मतदाता को कोई व्यक्ति डराने, धमकाने या किसी भी प्रकार का दबाव व लालच देने की बात करे। तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने ने कहा की मतदान में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अराजकतत्वों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap