
बुटरेला एंट्री गेट के किनारे लगती थीं सैकड़ों रेहडिय़ां, रोज होते थे एक्सीडेंट, चंडीगढ़ पुलिस ने लगाए बैरीकेड
चंडीगढ़ दिनभर
सड़कों के किनारे अवैध रेहड़ी-फड़ी मार्केट शाम होते ही लग जाती है, जिस कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी आती है और आए दिन एक्सीडेंट होने की बात भी सामने आती रहती है। चंडीगढ़ दिनभर ने सेक्टर 41 के साथ लगते गांव बुटरेला की मेन सड़क पर शाम को सड़क किनारे लगने वाली अवैध रेहड़ी फड़ी मार्केट के खिलाफ कब्जों का शहर सिटी ब्यूटीफुल के शीर्ष पर समाचार प्रकाशित किया था।
इस दौरान सेक्टर 39 थाना प्रभारी ईरम रिजवी ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क पर लग रही रेहड़ी फड़ी वालों को हटा दिया जाएगा और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। ऐसा ही हुआ वीरवार को बुटरेला के मेन गेट पर रेहड़ी न लगे इसलिए वहां बैरीकेड लगा दिए गए है। ऐसा देख बुटरेला निवासियों में काफी उत्साह है। गौरतलब है कि बुटरेला निवासी काफी समय से इस अवैध रेहड़ी लगाने वालो के खिलाफ कार्रवाही की मांग कर रहे थे। स्थानिय निवासियों का कहना था कि अवैध रेहड़ी लगने की वजह से सड़कों पर जाम लगता है और रोजाना एक्सीडेंट होते है। शिकायत करने पर यह रेहड़ी वाले स्थानीय निवासियों से भी लड़ाई करने से परहेज नहीं करते थे।

अवैध रेहड़ी लगने को लेकर कई बार चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया था। कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा था। थाना प्रभारी और चंडीगढ़ दिनभर का शुक्रिया करना चाहता हूं।
-तजींद्र सिंह लक्की
पुलिस अपने पर आए तो एक दिन में ही बढ़ी से बढ़ी समस्या का समाधान कर सकती है। थाना प्रभारी ईरम रिजवी के निर्देशों और सख्ती के चलते ही अवैध रेहड़ी वालों पर कार्रवाही हो सकी है। बैरीकेड लगा दिए गए है और बीट इंचार्ज शाम को यहां गश्त भी करते है। -तरलोचन सिंह
शाम होते ही सड़क किनारे अवैध रेहड़ी लगाने वालों की भीड़ जुट जाती है। जिस कारण सड़को से गुजरना मुश्किल हो जाता था। कल से कुछ राहत की सांस मिली है। आने वाले समय में इन अवैध रेहड़ी वालो पर अंकुश लगेगा ऐसी उम्मीद है।
-रणबीर सिंह
अवैध रेहडिय़ों के कारण आए दिन एक्सिडेंट हो रहे थे। स्थानीय लोगों इस समस्या से काफी परेशान थे। अच्छी पहल हुई है और बैरीकेड लगने से एक उम्मीद जाग गर्ई है कि इस समस्या से निजात मिल जाएगी। -दीप सेनी