Untitled design 88

चंडीगढ़ दिनभर: अपनी मांगों को लेकर किसानों का दिल्ली कूच आज शाम तक के लिए टल गया है। केंद्रीय अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक के बाद इसका फैसला होगा। मंगलवार को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी जिसमे किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस तक छोड़नी पड़ी थी जवाब में किसानों ने पथराव भी किया था।

इस बीच पंजाब सरकार ने नोटिस जारी किया कि हमारी सीमा में ड्रोन मत भेजो, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस पर कहा “क्या यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान हो गया। अगर हमारी पुलिस को मारकर कोई पंजाब में भाग जाएगा तो क्या हम उसके पीछे जाकर उसे पकड़ नहीं सकते’।”

किसानों के प्रदर्शन के को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने नयी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जिसमे लोगों से अपील की गयी है कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दोसड़का, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) , लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दोसड़का, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे। इसी प्रकार हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन,बराड़ा, दोसड़का, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दोसड़का से पंचकूला पहुंच सकते हैं। किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap