डॉ. तरूण प्रसाद 2

मंगलवार को चंडीगढ़ में नगर निगम की विशेष बैठक में अचानक हंगामा मच गया है, जिसमें कांग्रेस के सभी पार्षदों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया। इस बैठक को चंद्रयान-3 की कामयाबी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों का धन्यवाद करने के लिए बुलाया गया था। नगर निगम के सेक्रेटरी ने इस बैठक की आदेश जारी कर इसकी कॉपी मेयर, निगम आयुक्त, सांसद किरण खेर सहित सभी पार्षदों को भेजी थी।

इस बैठक में कांग्रेस के पार्षद गुरप्रीत सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव में सबसे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू से शुरू होकर एपीजे अब्दुल कलाम और इंदिरा गांधी जैसे नामों को जोड़ने पर जोर दिया। हालांकि, सत्ता पक्ष की तरफ से उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया, जिससे कांग्रेस के सभी पार्षदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के पार्षद दमनप्रीत सिंह ने कहा कि हमें देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है, लेकिन इस तरह से विशेष बैठक बुलाना गलत है और नगर निगम के हाउस को राजनीतिक उपयोग नहीं करना चाहिए।

कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि नगर निगम के पास शहर का विकास करने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में यह बैठक बुलाकर जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। इस पैसे को शहर के विकास में लगाना चाहिए ताकि यहां के लोगों को इसका फायदा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap