Press Club Election 2023 1 6

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण वाहन को ओवरटेक करना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल बस पलटने से हड़कंप मच गया है।

घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा का ओवरटेक के कारण बताया जा रहा है। गंभीर घायल बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बस चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap