Press Club Election 2023 3 3

 ठाणे : महाराष्ट्र की ठाणे क्राइम ब्रांच में असम का रहने वाला बहरूपिया चोर पकड़ा गया है। यह चोर गंजा था, जो नकली बाल लगाकर चोरी करता था। चोरी करने के बाद फ्लाइट से अपने घर जाता था। पुलिस का कहना है कि इस आरोपी ने 62 लाख की कीमत के जेवरात चुराए थे।

महाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच  ने ऐसा चोर पकड़ा गया है, जो चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले नकली बालों की विग लगाकर अपना हुलिया बदल लेता था। चोरी करने के बाद यह चोर हवाई जहाज से अपने गांव जाता था। ठाणे क्राइम ब्रांच ने कड़ी जांच पड़ताल के बाद असम के रहने वाले इस आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे से जुड़े कई इलाकों में सुनसान और बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले इस चोर की पहचान मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से असम का रहने वाला है। उसने तकरीबन 62 लाख से अधिक के सोने के जेवरात चुराए थे।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी ने अब तक ठाणे जिले में 19, नवी मुंबई में 2 और मुंबई में 1 यानी कुल 22 बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है। इस आरोपी के सिर पर बाल नहीं है, वह गंजा है। वह चोरी करने के समय नकली बाल लगा लेता था, ताकि कोई भी पहचान न सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap