
अवैध रेहड़ी लगाई तो नगर निगम करेगी सख्त कार्रवाई
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़ शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी लगाई तो अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में वेंडर्स को सिर्फ अलॉट की गई साइट्स पर ही काम करने की परमिशन होगी। हर वेंडर के गले में नगर निगम द्वारा बना आई कार्ड होगा। इतना ही नही जिस वेंडर का लाईसेंस बना होगा उसी को रेहड़ी फड़ी पर बैठना पड़ेगा नहीं तो उसका लाइसेंस कैंसिल हो सकता है। नगर निगम जल्द ही नए वेंडिग जोन अलॉट करने की तैयारी में है। नगर निगम जल्द ही अवैध रेहड़ी-फड़ी पर शिकंजा कसने जा रही है। बता दें कि शहर में करीब 25 हजार रेहड़ी-फड़ी लगाई जा रही हैं। इन सभी वेंडर्स को जल्द ही निगम नए वैंडर जोन साइट्स पर शिफ्ट कर देगा। यदि कोई वेंडर निगम द्वारा तय की गई साइट्स पर काम नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। निगम शहर के सभी वेंडर्स को आईकार्ड बनाकर देगा, जिसे वेंडर्स को गले में पहनना अनिवार्य होगा। यदि कोई दूसरा व्यक्ति वेंडर्स साइट्स पर काम करता पाया जाएगा तो उसका लाईसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अधिकतर वेंडर्स ने निगम द्वारा अलॉट की जगह को किराए पर चढ़ा रखा है। ऐसी कई शिकायतें नगर निगम को भी मिलती रही है।
साइट्स पर लगाई थी ऑब्जेक्शन
निगम ने शहर में कई साइट्स वेंडर्स के लिए फाइनल की थी जिन पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापार मंडल ने ऑब्जेक्शन लगाई थी। उनका कहना है कि वेंडर्स साइट्स को बूथ व शोरूम मार्केट और रेजिडेंट्स एरिया से दूर रखा जाए। एसोसिएशन और व्यापार मंडल की ऑब्जेक्शन पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने फैसला लिया है कि वेंडर्स के लिए जो नई साइट्स अलॉट की जा रही है। इन सभी साइट्स को अलॉट करने से पहले रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापार मंडल की रजामंदी ली जाएगी।