
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़। मलोया स्थित एक मंदिर के पास बनी झुग्गी में रहने वाली एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के घरवालों ने ससुरालवालों पर करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई संजीव ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मुलाजिम उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रहे हैं। भाई ने बताया कि बहन कविता और उसके पति में हमेशा क्लेश रहता था।
बहन ने पहले भी लड़ाई-झगड़े की शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला के तीन बच्चे हैं। मलोया थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। जिस समय हादसा हुआ उस समय उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।