
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शुक्रवार को हुई बारिश से तापमान गिरा
चंडीगढ़ दिनभर
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलतेम शहर में दो अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। वीरवार शाम शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक होती रही। बारिश से तापमान काफी कम दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बता दें कि शनिवार को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की आशंका है। एक व तीन अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ दो अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इससे बारिश के कारण तापमान में एक बार फिर से कमी दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।