Untitled design 72

दिल्ली: दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया जिसमे प्लेटफार्म का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है। राहगीरों में एक दम से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर हुआ। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुँच गयी। साथ में दिल्ली पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है।

जब हादसा हुआ तब सड़क पर कई लोग मौजूद थे। राहगीर आ-जा रहे थे। अचानक गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का साइड स्लैब गिरा। जिसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी का साइड स्लैब सड़क पर गिर गया। जिससे आस-पास मौजूद लोग घबरा गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। फौरन हादसे की सुचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर दमकल की गाड़ी और पुलिस फोर्स को भेज दिया। अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने इस बारे में बताया हादसे में कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक शख्स मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। गोकुलपुरी दिल्ली के पूर्वी भाग में स्थित है। यह एरिया गंगा विहार और यमुना विहार के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap