डॉ. तरूण प्रसाद 2023 08 01T102345.772

चंडीगढ़ दिनभर

हरियाणा। नूंह में हिंदू संगठन की ब्रज मंडल यात्रा पर पथराव के बाद जमकर बवाल हुआ। तनाव को देखते हुए नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरे इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स की 20 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। इस हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। एक और दो अगस्‍त को होने वाली बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है। रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

डॉ. तरूण प्रसाद 2023 08 01T102307.442

इंटरनेट बंद कर दिया है। डीसी प्रशांत पंवार ने मंगलवार सुबह 11 बजे फिर से सर्व समाज बैठक बुलाई है। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिंदू संगठनों का सोमवार को ब्रज मंडल यात्रा निकालने का कार्यक्रम था। यह नूंह के नल्हड़ स्थित नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद बड़कली चौक से होती हुई फिरोजपुर-झिरका के पांडवकालीन शिव मंदिर और पुन्हाना के सिंगार के राधा कृष्ण मंदिर तक जानी थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर एक बजे यात्रा बड़कली चौक पर पहुंची तो समुदाय विशेष के लोगों ने नारेबाजी कर ब्रज मंडल यात्रा पर पथराव कर दिया।

पथराव से यात्रा में भगदड़ मच गई। उपद्रवियों ने गाड़ियों को पलटते हुए आग लगा दी। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस दौरान गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 4 लोगों मौत हो गई हैं। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हैं। उपद्रवियों ने तीन किलोमीटर के दायरे में सड़क पर जो भी वाहन दिखा, उसमें आग लगा दी। 500 से अधिक लोगों ने बस से टक्कर मार साइबर थाने की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। डायल 112 की गाड़ियां जला दीं। अंदर तोड़फोड़ की। आग लगाने का प्रयास किया। कुछ दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी। हीरो बाइक के शोरूम से 200 बाइक लूटीं। शोरूम में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को पीटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap