
भारतीय रेलवे का नया कीर्तिमान: 2022-23 में 2.40 लाख करोड़ की कमाई
चंडीगढ़ दिनभर
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने साल 2022-23 में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। इस दौरान रेलवे ने माल ढुलाई और पैसेंजर ट्रेनों से करीब 2.40 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू जेनरेट किया है। भारतीय रेलवे ने साल 2022-23 में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। इस दौरान रेलवे ने माल ढुलाई और पैसेंजर ट्रेनों से करीब 2.40 लाख करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट किया है। 49,000 करोड़ रुपए की कमाई से रेलवे के रेवन्यू में करीब 25 प्रतिशतक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी शेयर की है। यह रेलवे की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाता है। कोरोना महामारी के बाद रेलवे की कमाई में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।
भारतीय रेलवे के अनुसार साल 2022-23 में पैसेंजर रेवेन्यू में करीब 61 प्रतिशतक की बढ़ोत्तरी हुई है जिसकी वजह से कुल कमाई 63,300 करोड़ तक पहुंच गई। इसी वित्तीय वर्ष में माल ढुलाई से भारतीय रेलवे ने 1.62 लाख करोड़ रुपए की आय अर्जित की है। यह बढ़ोत्तरी भी करीब 15 प्रतिशतक की है। रेलवे के बयान के अनुसार करीब तीन साल के बाद भारतीय रेलवे पेंशन में होने वाले खर्च को पूरा करने में सक्षम हुआ है।