
चंडीगढ़ दिनभर
मनाली। चंडीगढ़ से रविवार को मनाली के लिए रवाना हुई लापता बस मिल गई है। करीब चार दिन के बाद यह बस ब्यास नदी से बरामद हुई है। बस से एक शव भी मिला है। हालांकि, शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बता दें कि यह बस रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड से दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इसे रात 3 बजे मनाली पहुंचना था। लेकिन तेज बारिश के कारण यह मनाली नहीं पहुंच पाई थी। अभी तक यह पता नहीं लगा लग पाया है कि दुर्घटना के समय इस बस में कितनी सवारियां मौजूद थी।
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) की पीबी-65बीबी-4893 नंबर बस चार दिन से लापता थी। ड्राइवर-कंडक्टर का फोन भी नहीं लग रहा है। ऐसे में चिंताए लगातार बढ़ रही थी। विभाग को अभी तक सही से इसमें कितनी सवारी थी, इसका भी सही अंदाजा नहीं है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया है और उसके बाद ही स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट हो पाएगी।