Untitled design 3 3

चंडीगढ़। तापमान फिर से 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून महीने के अंत तक चंडीगढ़ में दस्तक देगा। इसके अलावा प्री मानसून एक्टिविटी में भी अभी देरी है। इस कारण अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी बढ़ गई है। 24 घंटो के दौरान पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है । दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनो तक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि चंडीगढ़ सहित उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 44 से 45 डिग्री सेल्सियस है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा और पंजाब के हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह, चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap