Untitled design

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से अकाली दल के लोकसभा प्रत्याशी रहे हरदीप सिंह बुटरेला ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्हें सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर बुटरेला ने कहा कि वे सीएम मान के कामों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ की जनता ने तीन बार लगातार भारी मतों से उन्हें पार्षद बनाया। पार्टी ने शहर के लोगों के प्यार मिलने के कारण ही चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया। इसी कारण शिअद ने उन्हें इस बार चंडीगढ़ लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। लेकिन उन्होंने प्रधान सुखबीर बादल को सूचित किया था कि वह बहुत ही साधारण परिवार से हैं। चुनाव का खर्च नहीं उठा सकते। इसके बाद सुखबीर बादल ने कहा था कि हरदीप सिंह की ईमानदारी पर भरोसा है। यह चुनाव हरदीप सिंह के जरिए ही लड़ सकते हैं। हरदीप सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ की टीम को भरोसा दिया था कि आप लोग सिर्फ चुनाव प्रचार कीजिए। लोगों के बीच जाइए। बाकी का खर्च पार्टी अपने स्तर पर करेगी। हरदीप ने कहा कि पिछले कई दिनों से लोगों के बीच प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान पार्टी की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई। हरदीप ने आरोप लगाया था कि अकाली दल किसी गहरी साजिश के तहत हमारा इस्तेमाल करना चाहती है। हम किसी भी प्रकार से इस गंदी साजिश का शिकार होने के लिए तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap