Untitled design 3

लोकसभा चुनाव 2024 एक मंच पर नेता

भरत अग्रवाल, चंडीगढ़ दिनभर: लोकसभा चुनाव 2024 में हर पार्टी पंजाब से जीतने का दावा कर रही है। एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वीरवार को लोकसभा चुनाव को लेकर एक टीवी चैनेल की ओर से सेक्टर-35 स्थित होटल में सत्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और भाजपा वरिष्ठ नेता व पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र से लेकर पंजाब के मुद्दों पर विशेष बात हुई।

चार सीटें जीतेगी…

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने राज्य की एक राज्यसभा सीट को चुराया था। लेकिन जनता कांग्रेस को लोकसभा की चार सीटें देगी। भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के जरिए सरकार को हटाने की कोशिश की, लेकिन वो उसमें सफल नहीं हो सके। सुक्खू ने कंपना रानोत को लेकर कहा कि उनकी राजनीतिक फिल्म फ्लॉप होगी। कंगना रनौत एक अच्छी एक्टर हो सकती है लेकिन राजनीति में उतनी परिपक्व नहीं है।

भाजपा पंजाब में तैयार है…

पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना है कि जैसे फौजी जंग के लिए हमेशा तैयार रहता है। वैसे ही भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। अकेले अपने दम पर लोकसभा चुनाव में पंजाब में जीत दर्ज करंेगे। अकाली और भाजपा का गंठबंधन कोई राजनीति समझौता नहीं था बल्कि उस समय हालात ऐसे थे कि गठबंधन करना जरूरी था। पहले पंजाब में बीजेपी का अपना संगठन नहीं था। लेकिन अब हालात ऐसे नहीं हैं। आज भाजपा देश की नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। पंजाब में हमारा स्ट्राइक रेट 66 फीसदी है। बात रही आम आदमी पार्टी की तो भगवंत मान ने विधानसभा को मजाक बनाकर रख दिया है। मान को समझना चाहिए कि वह अहम पोस्ट पर बैठे हैं और उन्हें गंभीरता से लेना चाहिए। आज की राजनीति पहले से बिल्कुल अलग है। पहले नेता की अपनी पहचान होती थी और आज कल तो 1200 रुपए लगाकर का बोर्ड सड़क किनारे लगाकर हर कोई कोई नेता बना हुआ है।

सविंधान खत्म करने में तुली है बीजेपी

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि घोषणापत्र से ज्यादा काम आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में करके दिखाए हैं। आज काम की राजनीति को चुनने का वक्त है। विपक्ष भविष्य के झूठे सपने दिखाने में लगा है। काम के नाम पर राजनीति होगी, उस दिन आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर होगी। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म कर देना चाहती है। बीजेपी देश के संविधान को नहीं बल्कि आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत के संविधान को मानती है। बीजेपी के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है। संजय सिंह ने वोटर्स से आग्रह किया कि संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करें। वर्तमान में बीजेपी दूसरी पार्टियों के विधायकों और सांसदों को तोड़ने के काम में जुटी हैं, जिन नेताओ पर बीजेपी ने खूद भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, उन्हीं नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। आज लोकतंत्र खतरे में हैं।

आज संविधान खतरे में है…

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दस सालों में देश बेचा गया है। हिंदी में अन्य भाषाओं से मिलाकर 6 लाख शब्द हैं। प्रधानमंत्री के पास सिर्फ 10 से 12 शब्द हैं। मैं गिना सकता हूं, जोकि चुनाव के समय इस्तेमाल होते हैं. हिंदू-मुसलमान, पाकिस्तान, श्मशान, कब्रिस्तान, मंगलसूत्र, गाय, भैंस बकरी की बात कर रहे हैं। आज संविधान खतरे में है। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए चुनाव है। इसको बदलने की बात की जा रही है। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बीजेपी ने बिना विपक्ष के 10 साल राज किया है और जो विपक्ष में सांसद थे उन्हें सस्पेंड कर दिया। एक-एक दिन में 150-150 सांसदों को सस्पेंड किया गया। भाजपा ने देश हित के लिए काम नही किए इसलिए 10 साल के बाद मंगलसूत्र से वोट मांगने पड़ रहे हैं तो बहुत शर्म की बात है। पंजाब में आम आदमी पार्टी काम पर वोट मांग रही है। इन लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पंजाब में उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।

इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी…

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे में 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मोदी जी के भाषणों में भैंस और मंगलसूत्र की बातें होती है। लोकसभा चुनाव के चरण जैसे-जैसे खत्म होते जा रहे हैं प्रधानमंत्री जी के भाषणों का स्तर गिरता जा रहा है। पहले वो 400 पार कहते थे, अब वह मंगलसूत्र, भैसे जैसे शब्द उनके भाषणों में देखने को मिल रहे हैं।

समाज के लिए काम करना आसान नहीं है…

पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा कि पंजाब की स्थिति अच्छी नही हैं। नेताओं के प्रति लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है। कांग्रेस ने कई गलतियां की हैं, इसलिए हमें पंजाब की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया। अब हम सुधार कर रहे है। समाज के लिए काम करना आसान नहीं हैं। आज पार्टियों को ईमानदार और निडर नेता की जरूरत है। लेकिन वक्त ऐसा चल रहा है कि आज नेता कांग्रेस ज्वाइंन कर रहा है तो दूसरे दिन आम आदमी पार्टी तो तीसरे दिन भाजपा और चौथे दिन का पता नहीं। जनता एक विचारधारा को वोट करती है। नेता के पाला बदलने के बाद एक विचारधारा से दूसरी विचारधारा में वोट ट्रांसफर हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap