Untitled design 7 3

-केंद्रीय मंत्री पुरी, मल्होत्रा और टंडन ने जारी किया संकल्प पत्र

चंडीगढ़ दिनभर, चंडीगढ़: भाजपा ने चंडीगढ़ का संकल्प पत्र जारी करते हुए उसमें पिछले दस साल की 38 उपलब्धियों के साथ भावी योजनाओं को शामिल किया है। इसमें चंडीगढ़ को एस्पिरेशनल सिटी के रूप में पहले स्थान पर रखा है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन,भाजपा के उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, देविंदर सिंह बबला,मुख्य प्रवक्ता डा.धीरेंद्र तायल और प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने चंडीगढ़ का संकल्प पत्र जारी किया।केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि क्योंकि आदर्श आचार संहिता लगी है,लेकिन आज वह आश्वासन दे सकते हैं कि भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन की जीत के बाद चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए अनेक योजनाओं पर प्रमुखता से काम किया जाएगा।
भाजपा का संकल्प पत्र चंडीगढ़ की जनता के सुझावों के आधार पर तैयार हुआ है।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन एक योग्य और अनुभवी प्रत्याशी हैं। उन्होंने चंडीगढ़ की जनता से अपील की कि वे टंडन को विजयी बनाकर चंडीगढ़ का चहुंमुखी विकास कराने के लिए अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय संकल्प पत्र भाजपा भी जारी करती है और अन्य राजनीतिक दल भी बनाते हैं,लेकिन भाजपा और अन्य दलों के संकल्प में बेसिक अंतर है यह है कि भाजपा का संकल्प पत्र अन्य राजनीतिक दलों की तरह चारदीवारी में दो या तीन लोगों द्वारा बैठकर तैयार नहीं होता,बल्कि अनेक सुझाव लेकर बनाया जाता है। पुरी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में एक बड़ी विशेषता है,सत्ता में आने पर संकल्प पत्र शामिल मुख्य मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर तेजी से काम करके दिखाया जाता हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दस साल के कार्यकाल में राजनीति के साथ साथ अच्छे शासन प्रशासन के उच्च मानदंड तय किये हैं।
टंडन ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 13 हजार सुझावों और चंडीगढ़ के विभिन्न संगठनों से मिले सुझावों के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली की अध्यक्षता में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के पहले सुनियोजित शहर चंडीगढ़ को समय की मांग और लोगों के सुझावों को देखते हुए अब एस्पिरेशनल सिटी के रुप में विकसित करने की तैयारी भाजपा ने की है। चंडीगढ़ वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इस शहर का पूर्ण विकास करना भाजपा का लक्ष्य है। ताकि हर वर्ग को अत्याधुनिक सुविधाएं एवं रोजगार के अवसर मिले। देश के युवा अन्य मैट्रोपोलिटन शहरों की अपेक्षा चंडीगढ़ की ओर आकर्षित होकर इस अपने सुनहरे भविष्य के शहर के रुप में चुन सकें। टंडन ने कहा कि इसके लिए सबसे पहले जरुरी है कि यह शहर टूरिज्म एवं इवेंट सिटी के रूप में विकसित हो।चंडीगढ़ को मेडिकल हब, एजुकेशन हब, स्टार्ट-अप और बिजनेस हब, स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।चंडीगढ़ जब इस दिशा में कदम बढ़ाएगा,तो निश्चित रुप से भारत का अग्रणी शहर होगा। टंडन ने कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रह रहे लोगों द्वारा समय के साथ परिवार में वृद्धि होने के कारण आवश्यकता के आधार पर किए गए बदलावों को दिल्ली पैटर्न पर नियमित करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ कोआपरेटिव हाउसिंग के अलाटियों के भी आवश्यकता अनुसार किए गए बदलावों को नियमित करने का प्रयास होगा।चंडीगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की आकांक्षाओं पर कुठाराघात करते हुए सरकारी कर्मचारियों की जिस हाउसिंग स्कीम को कांग्रेस ने रद किया था, उसे पहले चरण में भाजपा पुन: लागू करेगी। दूसरे चरण में अब कीमत संबंधित जो विसंगतियां होंगी, उन्हें दूर कर हाउसिंग स्कीम को साकार किया जाएगा।

ये हैं संकल्प पत्र में

  1. कालोनियों का मालिकाना हक
  2. अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का प्रावधान
  3. मरला हाउसिस के निर्माण को नियमित करना
  4. युवाओं के लिए स्टार्टअप्स को बढ़ावा
  5. खेल के मैदान और क्रिएटर इन्क्यूबेशन सेंटर
  6. उद्योग-व्यापार के लिए वाइब्रेंट चंडीगढ़
  7. सभी मंजिलों पर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति
  8. लीज होल्ड से फ्री होल्ड
  9. बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन एवं मिसयूज/वायलेशन की पैनल्टी कम करवाना
  10. एम.एस.एम.ई. एक्ट व बूथ/बे-शॉप पर अतिरिक्त मंजिल की अनुमति
  11. समय के साथ व्यापारियों को पहले अलॉट किए गए बूथ व जीएसटी लागू होने से पूर्व के केसों की वन टाईम सैटलमेंट सुविधा
  12. रेडर्स वेल्फेयर बोर्ड
  13. एफ.ए.आर. में बढ़ोतरी
  14. अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट एरिया का प्रावधान
  15. लाल डोरे का विस्तार और लैंड पूलिंग
  16. गांवों में व्यावसायिक गतिविधियों की मंजूरी
  17. गांवों में मकानों के नक्शे पास कराने से छूट
  18. कलेक्टर रेट की समीक्षा
  19. सिटी ब्यूटीफुल और स्लम-फ्री चंडीगढ़
  20. डंपिंग ग्राउंड के कूड़े का निपटान
  21. इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटर रिंग रोड
  22. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बढ़ोतरी
  23. अत्याधुनिक साउंड प्रूफ
  24. सामुदायिक केंद्र
  25. नल में जल हर पल
  26. सुचारु यातायात व्यवस्था
  27. समुचित पार्किंग
  28. मैट्रो परियोजना और बिजली की तारें अंडरग्राउंड करवाना
  29. कल्चरल व कन्वेंशन सेंटर
  30. हाईकोर्ट का विस्तार और अधिवक्ताओं हेतु बस की सुविधा
  31. मजदूर भवन का निर्माण और रोज़गार एवं रिक्त पदों पर प्राथमिकता से भर्तियां
  32. केंद्रीय सेवा नियम
  33. नौकरियों में आरक्षण
  34. आई.टी. में रोजगार
  35. स्ट्रीट वेंडर्स
  36. कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना
  37. महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा
  38. पिंक बस सर्विस और महिला मोबाइल पुलिस थाना
  39. स्टार्ट-अप्स में महिलाओं को प्रोत्साहन
  40. प्राथमिक शिक्षा और ग्यारहवीं में प्रवेश
  41. उच्च शिक्षा और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी
  42. पर्यटन-मित्र शहर
  43. आर्किटेक्चरल टूरिज्म
  44. गोल्फ द्वारा पर्यटन को बढ़ावा
  45. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर हेतु सीधी रेल सुविधा
  46. स्वास्थ्य
  47. पीजीआई और जीएमसीएच में फ्री शटल बस-सर्विस में बढ़ोतरी
  48. रोगी कल्याण समिति
  49. पुलिस कर्मचारियों के परिजनों का कैशलैस उपचार
  50. पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा एवं परिवहन सुविधा
  51. रंगकर्मी कल्याण समिति
  52. वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन में बढ़ोतरी
  53. पंजाबी भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap