Press Club Election 2023 4

चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : ऑपरेशन सेल ने गस्त के दौरान एक अफ्रीकन महिला को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार की महिला से पुलिस ने उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद किया | आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एंडपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज जिला अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया | इंस्पेक्टर शेर सिंह ने कहा लोकसभा चुनाव के मध्यनजर चंडीगढ़ के अलग-अलग एरिया में गस्त की जा रही हैं | नशे की रोकथाम के लिए टीम सेक्टर 52 कजेहड़ी एरिया में गस्त पर थी गस्त के दौरान पुलिस को देख एक अफ्रीकन महिला भागने लगी | पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और उसकी तालाशी ली तो उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की | आरोपी महिला की पहचान दक्षिण अफ़्रीकी क्षेत्र की महिला 35 वर्षीय नेह चार्लोट के रूप में हुई जो वर्तमान में नई दिल्ली के नवादा फेज -IV में रह रही थी |

2023 में नेह चार्लोट पर्यटक वीजा पर आई थी इंडिया

पुलिस पूछताछ में सामने आया की आरोपी महिला पर्यटक वीजा पर अक्टूबर 2023 में इंडिया आई थी | वीजा खत्म होने के बाद भी वह फर्जी तरीके से इंडिया में रह रही थी | आरोपी महिला कहा से हेरोइन लेकर आती थी और कहा कहा बेचती थी | पुलिस दो दिन के रिमांड में बड़े खुलासे करवा सकती हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap