
चंडीगढ़ दिनभर:मोहाली। सरबत की खुशहाली और भाईचारे के प्रतीक रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ की अध्यक्षता में मार्टन में 'होली परिवार मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रोफेशनल कॉलेज, सोहाना। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा और पंजाब भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. नरिंदर रैना जी विशेष रूप से पहुंचं। जिला प्रधापन संजीव वशिष्ठ और पूरी जिला लीडरशिप ने समागम में आए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और फुलों की वर्षा करते स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए अयवनी शर्मा ने कहा कि होली का प्रविृत त्योहार देश, पंजाब और हमारे पंजाबियों को हमेशा चड़दीकलां रखे। पंजाब में सभी के लिए सुख शांति और तरक्की बख्शे। हम सभी होली के पवित्र त्योहार पर पंजाब की भाईचारक सांझ बनी रहने की कामना करते हैं। पंजाब में अमन,शांति,खुशहाल पंजाब और भाईचारक सांझ बनाए रखना पंजाब भाजपा का मुख्य उद्देश्य हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश जी ने कहा कि होली का पवित्र त्यौहार रंगों का त्योहार है जो भाईचारक सांझ, सुख शांति और तरक्की का संदेश देता हैं,हम सभी इस प्रविृत त्योहार के मौके पर पंजाबियों की भलाई के लिए अरदास करे और सभी मिलजुल कर रहे। सुभाष शर्मा ने कहा कि हमें ऐसे सुख शांति और भाईचारक सांझ के प्रतीक पवित्र त्योहारों को धूमधाम के साथ मना कर सरबत की भलाई के लिए अरदास करनी चाहिए.हमें अपने पवित्र त्योहारों से अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए हैं। भाजपा पंजाब भाजपा के सह प्रभारी डा.नरिंदर रैना ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं की पवित्र धरती है, प्रमातमा पंजाब को हमेशा चड़दीकलां में रखे। इस अवसर पर गायिका ममता जोशी ने अपने गीतों से खूब रंग बांधा और सभी ने इसका खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद, सह कैशियर सुखविंदर सिंह गोल्डी,प्रदेश मीडिया सह सचिव हरदेव सिंह उभ्भा,प्रदेश उप प्रधान लखविंदर कौर गरचा, प्रदेश उप प्रधान बलबीर सिंह सिद्धू, पंजाब भाजपा प्रवक्ता चेतन जोशी व जतिंदर सिंह अटवाल आदि मौजूद थे।