
चंडीगढ़ दिनभर। एनए कल्चरल सोसायटी की ओर से जरूरतमंद व डोमेस्टिक वॉयलेंस की शिकार महिलाओं के लिए शेल्टर बनाने के लिए फंड जुटाने का काम किया जा रहा है। जो एक सराहनीय कार्य है। यह बात पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत गुग्गी ने कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय परिधान में फैशन शो भारतीय संस्कृति को प्रफुल्लित करने के लिए मददगार साबित होगा। भारतीय संस्कृति रंग बिरंगी व विविधताओं से भरी हुई है। पंजाब व चंडीगढ़ की युवा प्रतिभाओं के लिए अप्सरा सीजन 4 कला के प्रदर्शन का मंच साबित होगा। इस मौके पर अप्सरा सीजन-4 का पोस्टर जारी किया गया।