डॉ. तरूण प्रसाद 2023 04 11T141633.783

चंडीगढ़

चंडीगढ़ दिनभर गीत संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के उद्देश्य और अपनी मधुर आवाज से सभी को दीवाना बना देने की सोच से चण्डीगढ़ के एक उभरते युवा गायक साहिब कश्यप ने पर्दापण किया है। पहला ही गीत लेटस बिगिन रिलीज हो गया है और गाने ने आते ही श्रोताओं खासकर युवाओं में अपनी छाप छोड़ दी है। चंडीगढ़ के जन्मे पले साहिब कश्यप मात्र 23 साल के है और अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। साहिब कश्यप के अनुसार उन्हें लिखने का बहुत शौक है और वो अब तक लगभग 100 गीत लिख चुके हैं। जोकि उनकी अपनी कलेक्शन है।

ऐसे ही एक दिन गीत लिखते लिखते मन में ख्याल आया की क्यों न खुद ही गाय भी जाए। तो अपने पेरेंट्स, यार दोस्त और सहयोगियों से सलाह मशवरा करने के बाद उन्हें अपने पहले गाना गाया। चूंकि यह उनका पहला ही गाना था, म्यूजिक की दुनिया मे उनकी शुरुआत थी, तो इस गाने को उन्होंने नाम दिया लेटस बिगिन। गाने के बोल यहाँ उनके खुद के है तो म्यूजिक भी कुछ हद तक उनका ही कंपोज किया हुआ है। गाना स्पीड रिकार्ड्स कंपनी द्वारा पेश किया गया है। यह एक बीट सांग है और इसका वीडियो चंडीगढ़, रोपड़ और जालंधर में शूट हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap