
चंडीगढ़ दिनभर
जीरकपुर के गांव दयालपुरा निवासी 24 वर्षीय युवक की हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अमनप्रीत सिंह हैरी तीन दोस्तों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर गया था। जानकारी के अनुसार हैरी को सांस की बीमारी थी। हैरी की मौत के बाद गांव दयालपुरा में मातम पसरा हुआ है। सैकड़ों नम आंखों के साथ गांव के श्मशान घाट में हैरी का अंतिम संस्कार किया गया है।