डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 06T105240.169

मुख्यमंत्री ने सैक्टर 9 स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय कर्ण कमल का किया उद्घाटन, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़ दिनभर

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक विकासत्मक परियोजनाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है जिनका प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश में आयुष्मान कार्ड एवं चिरायु योजना लागू हुई है। इस योजना के तहत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का वार्षिक ईलाज मिल रहा है। अब तक आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 7 लाख लोगों ने मुफ्त में अपना ईलाज करवाया है, जिस पर सरकार की 950 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सर्वे करके गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों के 12 लाख 50 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आई त्रुटियों को भी जल्द दूर कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को सैक्टर 9 स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय कर्ण कमल के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इससे पहले पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली, कार्यालय परिसर में पार्टी का ध्वज फहराया तथा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा को नये कार्यालय में स्थापित चेयर पर बिठाया और शुभकामनायें दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुुंचाएं ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें। निश्चित ही हमारी मेहनत से किए गए कार्य का उचित लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत एवं मजबूती के साथ जब खड़ा होता है तब सरकार भी पूरी ईमानदारी से सुचारू रूप से अपना कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यालय के भवन का उदघाटन होना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है और यह दिन कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन बन जाता है, क्योंकि पार्टी को सुचारू रूप से चलाने एवं मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं का बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि आज का यह उत्सव सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है, जिनकी इच्छा थी कि अच्छा कार्यालय बनना चाहिए। जिन्होंने इस कार्य में अपना योगदान दिया, इसे बनाकर तैयार किया है और जिसका नाम कर्ण कमल रखा गया है। इस नाम में भी एक ताकत है जिससे हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पार्टी कार्यालय बनाने में बहुत लोगों ने अपना सहयोग दिया है। इन कार्यालयों में पार्टी की गतिविधियां एवं योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह विचार था कि प्रत्येक जिले में भाजपा कार्यालय बनाए जाएं और उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर, हरियाणा प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगियों के योगदान से प्रदेश के हर जिले में भाजपा कार्यालय बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रदेश के सभी 22 जिलों में भाजपा कार्यालय बनाने की शुरूआत हो चुकी है, जिनमें से अभी तक 15 जिलों में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हो चुका है, 4 जिलों में कार्यालय जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएंगे तथा 3 जिलों में पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है, जिसके तहत जिला के विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बड़े से बड़े अधिकारी को भी नहीं बख्शा जा रहा है। प्रदेश में पिछली सरकारों की अपेक्षा पूरी पारदर्शिता से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। इस प्रकार लोगों में योग्य, पढ़े लिखे एवं गरीब परिवार के युवाओं को निष्पक्षता से रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिससे नौकरी पाने वाले बेहद खुश हैं।

बॉक्स : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी शक्ति के रूप में हुआ विकसित:- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड कार्यालय उद्धाटन कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारा कार्यालय बनाने का उद्धेश्य जनता के लिए 24 घंटे सेवाए उपलब्ध करवाना हैं। क्योकि कार्यालय कि चहल पहल से भी कार्यकर्ताओं में काम करने कि इच्छा जागरित होती हैं। और वे आम लोगो के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हेँ। हमने छोटे कार्यालय में बैठ कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, आयोध्या में भगवार श्रीराम का भव्य मन्दिर बनाना रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सिस्टम को मजबूत किया है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत आज विश्व में भारतीय जनता पार्टी एक बहुृत बडी पार्टी के रूप में उभरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी शक्ति के रूप में विकसित हुआ है। इस मौके पर प्रदेशअध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap