अफीम
  • सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने मारी रेड
  • हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर ने खेतों में लगाई अफीम, ड्यूटी के बाद सारा समय खेत में रहकर करता था रखवाली

चंडीगढ़ दिनभर : पंचकूला
पंचकूला के मोरनी में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। यह खेती हरियाणा रोडवेज का ड्राइवर कमल कर रहा था। मोरनी में गेहूं की आड़ में अफीम की खेती कर रहा था। सीएम फ्लाईंग स्कवायड की टीम ने रेड की यहां अफीम की खेती को पकड़ा है, जिसमें यहां 1700 से ज्यादा अफीम के पौधों को गिना गया है। ये अफीम की फसल नवंबर महीने में रोपी गई थी, अब मार्च के आखिरी दिनों में इस फसल से अफीम निकालने का समय हो चुका था, लेकिन उस से पहले ही सीएम फ्लाईंग स्क्वायड की टीम ने यहां रेड की दी। सूत्रों के अनुसार जिस खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। उसके चारों और गेंहू की फसल है, वहीं अफीम के पौधों को छुपाने की नियत से उसके चारों ओर ग्रीन जाली को भी लगाया गया है। सीआईडी की टीम को कुछ दिन पहले ही एक व्यक्ति से इस फसल की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यहां सीएम फ्लाईंग की टीम ने रेड की। जिसके बाद देरशाम तक यहां ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारियों को बुलाया गया था। वहीं स्वास्थय विभाग की टीम को भी बुलाया जा रहा है। आरोपी हरियाणा रोडवेज का ड्राईवर कमल यहां मोरनी के गांव बडियाल थाना का रहने वाला है। रेड के दौरान पुलिस को कमल नहीं मिला है।

डॉ. तरूण प्रसाद 88

ऐसे में उसकी तलाश की जा रही है। अभी अफीम के पौधों पर डोडे आ चुके थे, जिनसे अगले कुछ दिनों में अफीम को निकालना शुरू किया जाना था। बडी बात यह है, कि सीएम फ्लाईंग के अधिकारियों को लगता है कि अफीम तस्करी के अलावा यहां पहाड़ी एरिया में कई तरह के ड्रग्स इसी अफीम के जरिए बनाए जा सकते हैं। वहीं कई अन्य जगहों पर भी अफीम की खेती की जा सकती है। लिहाजा अब कई जगहों पर सर्च की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap