
चंडीगढ़ दिनभर
हरियाणा। हरियाणा के चर्चित MLA गोपाल कांडा पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट की रेड हुई है। सुबह 6 बजे ED की टीमें उनके गुरुग्राम स्थित घर और एयरलाइंस कंपनी MDLR ऑफिस पहुंची। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनके यहां डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं। गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं। वे सिरसा से विधायक हैं। हरियाणा की BJP और जजपा की गठबंधन सरकार को वे बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भाजपा में हैं। कुछ दिन पहले ही कांडा एयरहोस्टेस सुसाइड केस से बरी हुए थे।
हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री व विधायक गोपाल कांडा करोड़पति हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक कांडा के पास करीब 70 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। सिरसा में करीब ढाई एकड़ में उन्होंने अपना महल बनवा रखा है जिसके अंदर हेलिकॉप्टर उतरने तक की सुविधा उपलब्ध है। इस महल की कीमत करोड़ों में है। गोपाल कांडा के पिता मुरलीधर कांडा की पृष्ठभूमि RSS की थी। सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले गोपाल कांडा ने दसवीं तक पढ़ाई की है।