डॉ. तरूण प्रसाद 2023 06 13T110908.022

जन संवाद में एक सुर में उठी आवाज, करनाल का 1-1 व्यक्ति मनोहर लाल बनकर देगा जनता को जवाब

चंडीगढ़ दिनभर

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल की रामदेव कॉलोनी के वार्ड नंबर-6 में जन संवाद किया। इस जन संवाद के दौरान कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों ने एक सुर में आवाज उठाई कि वार्ड का 1-1 व्यक्ति मनोहर लाल बनकर जनता के बीच जाएगा और जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने न केवल करनाल जिला में बल्कि पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास करवाया है। भविष्य में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सिरसी गांव में तत्काल पाईप लाइन डालने के लिए विभाग को निर्देश दिए और कहा कि प्रदेश में किसी भी जगह चाहे जो मर्जी विवाद हो लेकिन बिजली और पानी किसी की नहीं रूकेगी।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सरकार के विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार में लोगों को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां मिली हैं। इस पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगह जन संवाद कार्यक्रम करने जा रहे हैं। यह सर्वमान्य सत्य है कि हमारी सरकार ने पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी हैं। तभी हर कार्यक्रम में आम व्यक्ति सरकार के इस कार्य की दिल खोलकर प्रशंसा कर रहा है। जनसंवाद के दौरान एक व्यक्ति ने हरियाणा सरकार द्वारा पौंड अथॉरिटी बनाए जाने की प्रशंसा की। उसका कहना था कि पहले गांवों में तालाबों की सफाई के आभाव में गलियों में पानी भरा रहता था लेकिन हरियाणा सरकार ने पौंड अथॉरिटी का गठन कर अच्छा कार्य किया है।

इस पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जल बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने अनेक कार्य किए हैं। पौंड अथॉरिटी का गठन इन कार्यों में से एक है। इसके माध्यम से प्रदेशभर में तालाबों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जो किसान धान की बुआई छोड़कर किसी अन्य फसल की बुआई करता है तो उसे मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिसका असल में हक है, उसे उसका हक मिले, हरियाणा सरकार इस सिद्धांत पर काम कर रही है। इसी के चलते परिवार पहचान पत्र बनाया गया। आज लोगों को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि घर बैठे बहुत सी सुविधाएं मिल रही हैं।

परिवार पहचान पत्र की वजह से ही यह तय हो पाया है कि कौन सरकारी सुविधा का हकदार है और कौन इसका हकदार नहीं है। इससे सैकड़ों लोगों को फायदा मिला है। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि वार्ड नम्बर 6 में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। गलियों व नालियों की व्यवस्था दुरूस्त की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम करनाल पूरे शहर से जुड़ी समस्याओं के निदान में निरंतर कार्यरत हैं। परिवार पहचान पत्र व प्रोपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कैंप लगाए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap