डॉ. तरूण प्रसाद 76

दिल्ली की महिला अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए करनाल के एक होटल में पहुँची जहां उसका रेप के बाद मर्डर कर दिया गया।

चंडीगढ़ दिनभर

करनाल। हरियाणा के करनाल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक होटल में दिल्ली की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खुलासा है कि सोनीपत के एक लड़के ने महिला को होटल में बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। खबरों का खुलासा कहता है कि जिस होटल के कमरे में महिला की हत्या हुई वो कमरा एक लड़के के नाम से बुक किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या से पहले उसका गैंगरेप भी किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक जिस महिला की हत्या की गई उसकी फेसबुक पर सोनीपत के लड़के के साथ दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर दोनों आपस में चैट करने लगे। इसके बाद उस महिला दिल्ली से उस लड़के से मिलने के लिए असंद के एक होटल पहुँच गई। 

पुलिस की जांच के मुताबिक लड़के की पहचान 30 साल के मनोज के तौर पर हुई है जो सोनीपत के गांव कामी का रहने वाला बताया जा रहा है। दिल्ली की रहने वाली 33 साल की महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। पुलिस की तफ्तीश कहती है कि दिल्ली के तिलकनगर में रहने वाली 33 साल की महिला अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी लेकिन उसके प्रेमी ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि महिला पहले से ही शादी शुदा था। ऐसा पता चलता है कि महिला और उसका बॉयफ्रेंड काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में थे।  बकौल पुलिस आरोपी मनोज ने महिला को मिलने के लिए असंद के होटल में बुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap