
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़: बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा CM मनोहर लाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की आबादी 2.7 करोड़ है। हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती, हमने अर्धसैनिक बल की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं। लेकिन पुलिस या सेना की गारंटी कोई नहीं ले सकता। हमें शांति और सद्भाव बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि नूंह में गोरक्षा के मुद्दे हैं। इस मामले की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रवर्तन ब्यूरो की होगी। इस मामले में 100 जवान तैनात किए जाएंगे। मैं मुस्लिम युवाओं को प्रोत्साहित करता हूं कि वह गोरक्षा के लिए आगे आएं।
4 कपंनियों की डिमांड ओर की है। उपद्रव करने वाले 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 90 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके पीछे किसका हाथ है, इसके लिए जांच की जा रही है। नूंह हिंसा में अभी तक 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 2 होमगार्ड और 4 आम नागरिक हैं। राज्य पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात हैं।
मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हिंसा में जो भी नुकसान हुआ है, वह दंगाइयों से वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने लोगों को नुकसान पर दावा करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि हम पोर्टल के माध्यम से नुकसान का आकलन करेंगे। हम हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से शांति की अपील करता हूं। क्षतिपूर्ति पोर्टल केवल किसानों के लिए बनाया गया था। परंतु अब नगरों में व्यवासिक, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के नुकसान इसमें दाखिल होगा और उसका एसेस्मेंट भी किया जाएगा। कुछ एसेस्टमेंट डीसी की कमेटी करेगी। नूंह में जिन लोगों का माली नुकसान हुआ है, उसकी भी इसी पोर्टल पर जानकारी लेंगे और स्कीम बनाई जाएगी। जिन लोगों का लोस हुआ है वह अपना डाटा दर्ज करें, बाद में डीसी से उसका मूल्याकंन करवाया जाएगा।
सीएम ने कहा था कि किसानों को 1 महीने का समय दिया था। वे 18 अगस्त तक बाढ़ के कारण फसल खराब का दर्ज करवा सकेंगे। तीन दिन से लोगों को जानकारी दे दी थी। आज हमने विधिवत रुप से पोर्टल को लांच कर दिया।