डॉ. तरूण प्रसाद 2023 06 02T124103.787

9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर नई अनाज मंडी और ब्लॉक स्तर पर करनाल के सभी ब्लॉकों में मनाया जाएगा

चंडीगढ़ दिनभर

करनाल। 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को जिला स्तर पर नई अनाज मण्डी, करनाल में और ब्लॉक स्तर पर करनाल के सभी ब्लॉक में मनाया जाएगा। योग दिवस के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त अनीश यादव द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारी (ना) नोडल अधिकारी रहेंगे। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से 21.06.2023 को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई है। इसके लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है जो प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार योग दिवस के आयोजन हेतु कार्य करेंगे।

उन्होने बताया कि योग दिवस का आयोजन विश्व स्तर पर किया जाता है कि यह भारत के लिए गौरव की बात है, क्योंकि योग भारत के ऋषि-मुनियों की देन है। जिसे आज सम्पूर्ण विश्व द्वारा स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि योग दिवस के आयोजन के लिए 29.05.2023 से 31.05.2023 तक जिले के सभी स्कूलों के पी.टी.आई. और डी.पी.आई. को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण आयुष विभाग द्वारा सफलतापूर्वक दिया जा चुका है। अब ये पी.टी.आई. और डीपीआई आयुष विभाग के योग सहायकों के साथ जिले के सभी स्कूलों में 05.06.2023 से 07.06.2023 तक योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे। 09.06.2023 से 11.06.2023 तक जिला तथा ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों, सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, पंच, अन्य निर्वाचित सदस्य, एन.सी.सी. कैडेट, स्काऊट कैडेट एवं इच्छुक जनसाधारण को आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ, योग सहायकों, योग समितियों के शिक्षकों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा 14.06.2023 से 16.06.2023 तक जिला स्तर पर मन्त्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ, एन.सी.सी. कैडेट, स्काऊट कैडेट एवं इच्छुक जनसाधारण को आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ एवं योग सहायकों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तर पर यह प्रशिक्षण फव्वारा पार्क, सैक्टर-12, करनाल के योग शैड में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19.06.2023 को प्रात: 07:00 बजे से 08:00 बजे तक करनाल जिले में मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल होगी और जिला स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रात: 06:00 बजे योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा जो गीता द्वार करनाल से शुरू होकर कर्ण स्टेडियम, करनाल तक जाएगी।

इस योग मैराथन में स्कूल, कॉलेज, गुरूकुल, विश्वविद्यालय, जनसाधारण आदि सभी भाग लेगें। 21.06.2023 को प्रात: 07:00 बजे से 08:00 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। जिसमें उपायुक्त एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यक्रम के संयोजक होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap