डॉ. तरूण प्रसाद 2023 06 15T124759.416

चंडीगढ़ दिनभर

घरौंडा। सदरपुर के पास यमुना में नहाने के लिए गए चार युवक डूब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई, एक सुरक्षित निकल गया और दो यमुना में डूब गए। युवकों के डूबने की घटना ने आसपास के एरिया में सनसनी मचा दी। शासन और प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। विधायक हरविंद्र कल्याण भी मौके पर पहुंचें और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। देर शाम तक भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। किश्तियों से दोनों की तलाश जारी है। विधायक हरविंद्र कल्याण ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।

मंगलवार को सदरपुर निवासी अमन पुत्र राजेंद्र अपनी बुआ के लड़के बुढा खेड़ा निवासी अंसुल पुत्र राजेश तथा कैरवाली गांव के अपने दो दोस्तों वंश पुत्र हवा सिंह व रिपांशु पुत्र रामफल के साथ यमुना में नहाने के लिए गया हुआ था। वंश की अमन के साथ दूर की रिश्तेदारी बताई जा रही है। चारों नहाने के लिए यमुना में उतर गए। थोड़ी सी गहराई में गए तो अमन दलदल में धंसने लगा, जिसके बाद वह तुरंत बाहर की निकला। वह किसी तरह से बाहर निकल आया और बाहर आकर आसपास शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और यमुना में छलांग लगा दी और ग्रामीणों ने सभी युवकों को ढूंढना शुरू कर दिया। रिपांशु मिला, जिसके तुरंत बाहर निकाला लिया। हालत गंभीर थी, इसलिए उसके तुरंत घरौंडा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस करनाल भिजवा दिया है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
दो बहनों का एक भाई था रिपांशु-
रिपांशु दो बहनों का इकलौता भाई था और अपने माता पिता की आंख का तारा। बताया जाता है कि रिपांशु का ध्यान अपनी पढ़ाई पर था, वह ज्यादा बाहर नहीं निकलता था और विदेश में स्टडी का सपना लेकर चल रहा था। इसके पिता रामफल वाटर सप्लाई विभाग में प्लंबर की नौकरी करते है। मां मजदूरी करती है। रिपांशु कालरम गांव के प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के जीजा दनौली निवासी अजमेर ने बताया कि उसका साला रिपांशु पढ़ाई में अच्छा था और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता था। लेकिन इसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap