आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ दिनभर पंचकूला।

आम आदमी पार्टी के चल रहे सदस्य अभियान को मजबूती प्रदन करने के लिए पार्टी के वरष्ठि नेता अशोक तंवर ने योगेश्वर शर्मा के साथ आज स्थानीय सेक्टर 25 में कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सदस्यता अभियान को सुचारु बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को नुक्ते भी बताये। अशोक तंवर ने कहा कि आज देश व प्रदेश के जो हालात हैं, वे किसी से नहीं छिपे हैं। लोग इस वजह से खासकर दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर काफी परेशान हैं। दूसरे दल जनता के मुद्दों को ठीक से उठाने की बजाये आपसी झगड़ों व गुटबाजियों में उलझे हुए हैं। ऐसे में आप ही एक ऐसी पार्टी है जो लोगों के मुद्दों को जोर शोर से उठा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन तक पहुंच कर उन्हें दिल्ली व पंजाब में आप सरकारों द्वारा करवाये जा रहे लोकभालाई के कार्यों की जानकारी देने के साथ साथ उन्हें पार्टी के साथ जुडऩे का आहवान करने को कहा। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता सदस्यता अभियान को लेकर काफी गंभीर हैं। पिछले दिनों पार्टी नेताओं ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिसे काफी समर्थन मिला था। इसी तरह से पार्टी अब सदस्यता अभियान व हर घर में पार्टी का झंडा लगाने के अभियान को पूरे जोर शोर से चला रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी अपने तय लक्ष्य से ज्यादा ही सदस्य बनायेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश मग्गू, एडवोकेट महावीर सिंह शर्मा ,संजीव चौधरी यमुनानगर, पवित्र सिंह करनाल, मनवीर राणा, योगी मथुरिया, सतीश कुमार सुरजीत सिंह, आर्यन सिंह, ईश्वर सिंह, अंजू बोरिया, लकी आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap