
हरियाणा की भाजपा-जजपा की विरोधी सरकार ने अनाज मंडियों के लिए कुछ नहीं किया
चंडीगढ़ दिनभर
पानीपत। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हरियाणा के पानीपत में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखते थे आज दक्षिण भारत उनसे मुक्त हो गया है। कांग्रेस अपनी विचारधारा पर विश्वास करती है और कर्नाटक में इसी विचारधारा की जीत हुई है। कुमारी सैलजा ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का जिक्र करते हुए कहा की राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जिन 20 विधानसभाओं से गुजरी थी वहाँ कांग्रेस ने 15 सीटें जीतीं हैं।
उन्होंने आगे कह की भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है पहले हिमाचल में जनता ने भाजपा को नकारा और अब कर्नाटक के साथ साथ पूरे दक्षिण भारत से भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। कुमारी सैलजा ने कहा की कांग्रेस के पास नेतृत्व की कामी नही है। आज जिस तरीक़े से हमारे नेता राहुल गांधी जी जनता के बीच जाकर नफऱत के विरोध में मुहब्बत की बात करते हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खरगे जी जिनका सवालों का जवाब प्रधानमंत्री जी भी नही दे पाते हैं। हमारी नेता सोनिया गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के प्रति जो जनता का विश्वास है वो अविश्वसनीय है। जो हमें कर्नाटक चुनावों के नतीजों में भी दिखा भाजपा ने अपनी हार को देखते हुए बजरंग बली का नाम से वोट माँगना शुरू किया लेकिन भगवान का आशीर्वाद सदैव जनता की भलाई करने वालों के साथ होता है।