
मुख्यमंत्री, राज्यपाल दत्तात्रेय, नरेन्द्र सिंह तौमर सहित अन्य केंद्रिय मंत्रियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) डीम्ड यूनिवर्सिटी करनाल के 19वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर ने भाग लिया। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के साथ-साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कई केंद्रीय मंत्री व राज्य के मंत्रियों ने शिरकत की। एनडीआरआई अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तौमर सहित अन्य केंद्रिय मंत्रियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान दूध-दही के खाने से रही है और इसी वजह से हरियाणा खेलों में भी नंबर वन है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में एनडीआरआई की टीम को बधाई दी और कहा कि दूध से बने खाद्य पदार्थ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। मां के दूध के साथ गाय का दूध स्वास्थ्य वर्धक माना गया। दूध अमृत के समान है। दूध को पवित्र माना जाता है। इसलिए दूध से देवताओं का अभिषेक किया जाता है। आज भी हरियाणा में पतिव्रता महिलाओं को बुजुर्ग दूधो नहाओ और पूतो फलो का आशीर्वाद देते हैं। भारतीय परंपराओं में पशुओं को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में पशुओं खासतौर पर गाय की महत्ता पर जोर दिया गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश और प्रदेश में हरियाणा की पहचान दूध-दही के खाने से रही है और इसी वजह से हरियाणा खेलों में भी नंबर वन है।