
नारायणगढ़. खंड नारायणगढ़ में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मिक्षा रंगा के मार्गदर्शन में मास मार्च में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
सुपरवाइजर सुचित्रा सैनी द्वारा खंड के गांव पंजलासा में इसी उपलक्ष में कम्युनिटी बेस्ड इवेंट का आयोजन किया गया। लोगों को मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी को भोजन में शामिल करने बारे बताया गया। मीटिंग में बताया गया की हमे अपने बच्चों को जंक फूड से दूर रखना चाहिए। बच्चों को घर पर बनी वस्तुओ का सेवन करवाना चाहिए। हमे मोटे अनाज को अपने खाने में शामिल करना चाहिए। छोटे बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों, गुड चना, चकुंदर को खाने में शामिल करना चाहिए। गर्मी के मौसम में दिन में 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। गर्मी के मौसम में छोटे बच्चो तथा बुजुर्ग लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती महिला सुमन की गोद भराई की गई तथा छोटे बच्चे रुद्रांश का अन्न प्रसान संस्कार किया गया। उपस्थित लोगों को पोषण शपथ दिलाई गई। जागरूकता रैली भी निकाली गई। खंड के अन्य गांव रज्जू माजरा, अहमदपुर, रामपुर, लाहा, अंबली, ओखल आदि में भी पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत गतिविधियां करवाई गई।