डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 17T113237.721

चंडीगढ़ दिनभर

भिवानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने प्रदेश में बढ़ती हुई नशाखोरी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अब भिवानी भी नशे का गढ़ बन गया है। भिवानी तथा नूंह जिला नशाखोरी तथा साइबर क्राइम में हॉटस्पॉट बनते जा रहे है। इसके पीछे मुख्य कारण बेरोजगारी व नशाखोरी पर बंदिश ना लगाना है। यह बात उन्होंने आज भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस मौके पर किरण चौधरी ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश के सात जिलों में सरसो की खरीद दो दिन के लिए फिर से शुरू की गई, उसे 10 दिन किया जाना चाहिए, ताकि सभी किसानों को एमएसपी मिल सकें। उन्होंने भाजपा-जजपा पर 5100 रूपये पेंशन का वायदा पूरा ना किए जाने का आरोप लगाया।

महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक रावदान सिंह द्वारा मौका मिलने पर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे के ब्यान पर जब किरण चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रावदान सिंह उनके सामने भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे की बात नकार चुके है। वे खुद उनसे गुडग़ांव सीट की सिफारिश जरूर कर रहे है। उन्होंने एक बार फिर से साफ किया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से श्रुति चौधरी चुनाव लड़ेगी। किरण चौधरी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के सवाल पर कहा कि कर्नाटक हिमाचल की तर्ज पर न केवल हरियाणा, बल्कि राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस फिर से अपना परचम लहराएगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव की तैयारी में वे तथा श्रुति चौधरी पूर्णतया जुट गई हैं तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के 6 हल्कों की बूथ लेवल कमेटी का गठन भी किया जा चुका है। किरण चौधरी ने वर्तमान भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उस पर लाठीचार्ज होता है। उन्होंने सिरसा में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। दिल्ली में बैठी बेटियों का समर्थन करने वालों पर भी लाठियां बरसाई जा रही है। जब ये बेटियां दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करती है, तब भाजपा उन्हे देश की बेटियां कहती है। अब जब ये बेटियां यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap