![डॉ. तरूण प्रसाद 2023 04 29T115033.972](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2023/04/डॉ.-तरूण-प्रसाद-2023-04-29T115033.972.png)
चंडीगढ़ दिनभर
पंचकुला। एक मामले में रेड मारने महाराष्ट्र जा रही पंचकूला पुलिस की महिला थाना की एसएचओ नेहा चौहान की देररात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा वर्धा जिले में हुआ। वह अपनी टीम के साथ एक मामले में रेड करने गई थी। रेड के बाद जब वह वापस आ रही थी तो उनकी हरियाणा पुलिस की जीप एक ट्रक से टकरा गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, टीम के अन्य सदस्यों की हालात ठीक बताई जा रही है।
![डॉ. तरूण प्रसाद 2023 04 29T115541.343](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2023/04/डॉ.-तरूण-प्रसाद-2023-04-29T115541.343.png)