
यमुनानगर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में 14 अप्रैल तक चलने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत जिला व मंडल स्तर पर संयोजक व सह संयोजक की बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के राजनीतिक सलाहकार मुख्य अतिथि कृष्ण बेदी द्वारा ली गई।संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जुड़े इसके लिए रूप रेखा बनाई गई व सभी मोर्चों को सक्रियता से ये कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी दिनांक 6 अप्रैल तक से 14 अप्रैल तक जिला यमुनानगर में सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मना रही है,इसके अंतर्गत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा ,जलाशयों की सफाई की जाएगी,शहीदों की प्रतिमाओं को साफ किया जाएगा, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य स्तर पर मनाया जाएगा, रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, आत्मनिर्भर भारत के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा, प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के फायदे किसान समाज व अन्य भाइयों तक पहुंचाए जाएंगे, मोटा अनाज श्री अन्न को हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाओ का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ये सभी कार्यक्रम 6 अप्रैल भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर आयोजित किए जा रहे हैं ,भाजपा ना केवल अपना स्थापना दिवस मना रही है बल्कि इसे सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में सेवा भाव से मना रही है जिसके अंतर्गत यह सभी गतिविधियां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित की जाएंगी,मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, भाजपा की आज केन्द्र व हरियाणा के अंदर डबल ईंजन की सरकार है,भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी पारदर्शिता के साथ बिना भेदभाव के एक समान पूरे हरियाणा का एक समान विकास करवा रहे हैं, हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को देश के अग्रणीय राज्यों की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकारी नौकरियां बिना भेदभाव के पारदर्शी नीति के तहत मेरिट व योग्यता के आधार पर बांट रहे हैं, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को पूर्ण तत्परता व मेहनत के साथ करें ,भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सेवा करने वाली पार्टी है
भारत माता की जय बोलने वाली पार्टी है ,ज्यादा से ज्यादा लोगों को सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा संगठन व भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाए व भाजपा संगठन से जोड़ा जाए। इस दौरान कृष्ण सिंगला, रामपाल नंबरदार ,अमित गर्ग, मनीषा अग्रवाल, सुलेख चंद, पुनीत बिंदल, विक्रम हड़तान, धर्म सिंह मट्टू , इरफान, आदित्य चावला, जगदीश धीमान, बलविंदर मुजाफत,प्रियंक शर्मा,अमन सग्गर,मनोज धीमान,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग आदि कार्यकर्ता साथ रहे।