Untitled design 2024 02 29T142756.366

चंडीगढ़: बजट सत्र समाप्त होते ही हरियाणा सरकार ने कैबिनेट मीटिंग कि घोषणा कर दी है। यह मीटिंग 6 मार्च को होगी। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी घोषणा कर दी है। मीटिंग 6 मार्च सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी। मीटिंग में सभी मंत्रियों से उपस्थित रहने को कहा गया है।

यह ऐसे समय पर राखी गयी है जब मार्च के दूसरे सप्ताह में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने की संभावना है। सीएम खट्टर कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकते हैं।बैठक कि अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं करेंगे जिसमे विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

आचार संहिता लागू होने से पहले, सरकार विभिन्न विकास योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती है।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap