डॉ. तरूण प्रसाद 2023 04 06T131942.061

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा लाडवा में पन्ना प्रमुख संगम सम्मेलन का आयोजन किया

चंडीगढ़ दिनभर : लाडवा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा लाडवा में पन्ना प्रमुख संगम सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश धनखड़ व हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव, हरियाणा के संगठन मंत्री रविंदर राजू, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने की। प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा प्रभारी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रवि बतान कार्यक्रम पर पहुंचने पर सभी का अभिनंदन किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऐतिहासिक उपलब्धियां व प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है।

भले ही हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं और विरोधी भी इसको मान रहे हैं, लेकिन हमें इससे संतुष्ट होकर रुक नहीं जाना है बल्कि हमें लगातार पार्टी को बढ़ाने के लिए कार्य करना है। अंत्योदय व सेवा के संकल्प को भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक ले जाएंगे। भाजपा का लक्ष्य अगले माह 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर हरियाणा के 5 लाख घरों में पार्टी का झंडा फहराने का है। कार्यकर्ताओं के बीच सम्पर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। धनखड़ ने कहा कि पार्टी का अभियान इन दिनों प्रदेश में चार लाख पन्ना प्रमुख बनाने का है। जिसकी सभी जगह पर तैयारी की जा रही है। पार्टी चाहती है कि प्रदेश के सभी 90 विस क्षेत्रों में हर पन्ने पर कार्यकर्ता को खड़ा किया जाए। पार्टी संगठन गढ़े चलो के मंत्र पर चल रही है। धनखड़ ने कहा कि ओलावृष्टि व बारिश से रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपनी फसलों के नुकसान को रजिस्टर अवश्य करवाएं। सरकार नुकसान की स्थिति में किसानों की मदद करेगी। हरियाणा के प्रदेश प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपुल्व देव ने कहा कि कार्यकर्ता से संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाने का आहवान किया। कठिन निर्णय लेने का साहस होना चाहिए और दूसरों की जरूरतों को समझने की काबिलियत होनी चाहिए, इसलिए नेतृत्वकर्ता बनने से पहले आपकी सफलता खुद को विकसित करने के बारे में है और जब आप एक संगठनकर्ता बन जाते हैं, तो सफलता दूसरों को विकसित करने में होती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लाडवा में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap