डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 24T112139.820

चंडीगढ़ दिनभर

यमुनानगर। थर्मल गेट पर धरने प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ द्वारा नरवाना में सोमवार को जो बैठक रखी गई थी, उसका ताजा समाचार लिखे जाने तक संघ की तरफ से कोई संदेश नहीं आया था। फिलहाल बैठक जारी थी। दोनो प्लांटों के कर्मचारियों की निगाहें संघ के निर्देश की तरफ थी। हर कर्मचारी यह यह जानना चाहता था कि कल संघ द्वारा क्या फैसला लिया जाता है, जो उनके हक की लडाई को आगे तक ले जायेेगा। सोमवार को थर्मल गेट के बाहर चल रहे धरने की अध्यक्षता अविनाश सैनी व मंच संचालन जिला सचिव राज ठाकुर द्वारा किया गया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज ठाकुर ने कहा कि संघ की तरफ से जो भी निर्देश उन्हें दिए जायेंगे, उस पर वह खरे उतरेंगे। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नाम दर्ज कराने को लेकर उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

वह केवल सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। अब तो एैसा लगने लगा है कि सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। केवल अपने ही कार्यों की तरफ उसका ध्यान है। दोनों प्लांटों के 2 हजार के करीब कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। एक बार भी सरकार का कोई बड़ा जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। केवल आश्वासनों के सिवाए उन्हें कुछ नहीं मिला है। अब तो वह संघ के जो निर्देश होंगे उन पर ही बड़ा फैसला लेने के लिए तैयार हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कड़कती धूप में वह धरने पर बैठे हुए हैं। 42 डिग्री तापमान व लू के बीच में बैठे रहने पर भी कर्मचारियों का हौंसला टूटा नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि चाहे जो कुछ भी हो जाये, वह अपना हक लेकर ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap