![डॉ. तरूण प्रसाद 41](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2023/07/डॉ.-तरूण-प्रसाद-41.png)
चंडीगढ़ दिनभर
हरियाणा। सरकार ने बाढ़ के कारण मकानों, फसलों, पशुपालकों, और जनहानि झेलने वालों की मदद के लिए उत्तरदायी कदम उठाया है। उप मुख्यमंत्री ने घर के नुकसान की भरपाई के लिए बाढ़ पीड़ितों को 1.20 लाख रुपये तक की मदद करने का ऐलान किया है। साथ ही, बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों के पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को राजस्व एवं आपदा और लोक निर्माण विभाग की बैठक बुलाई और बाढ़ से हुए नुकसान व लोगों की मदद करने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण पशुपालकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दुधारू पशु और बिना दुधारू पशुओं की श्रेणी बनाई गई है। जिला उपायुक्त इसकी रिपोर्ट तैयार करके भेजेंगे। इसके बाद मुआवजा राशि घोषित की जाएगी।