![डॉ. तरूण प्रसाद 2023 08 10T132029.272](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2023/08/डॉ.-तरूण-प्रसाद-2023-08-10T132029.272.png)
नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा को बड़ी कामयाबी मिली है। नूंह हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर किया गया है।
चंडीगढ़ दिनभर
हरियाणा। नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को नूंह हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी है। बीती 6 अगस्त तक पुलिस ने कार्रवाई कर 104 एफआईआर दर्ज की हैं और 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 88 और लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी से पूछताछ हो रही है।
वहीं 10 लोगों को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जबकि गुरुग्राम जिले में हिंसा को लेकर शुक्रवार तक 27 एफआईआर दर्ज की गई है और 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 60 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट के 2300 वीडियो की जांच चल रही है।