
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भारांपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
चंडीगढ़ दिनभर
शहजादपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भारांपुर में स्थापित इको क्लब के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अर्शदीप कौर, डिस्ट्रिक्ट यूथ आफिसर, अम्बाला, नेहरू युवा केन्द्र बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही तथा उनके साथ एडवोकेट/एयर वेट्रन, मोटिवेशनल स्पीकर व सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मेहता बतौर वशिष्ठ अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्यातिथि ने संस्थान में पौधा रोपण द्वारा की। मुख्यातिथि अर्शदीप कौर ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 जून का दिन विश्व भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पर्यावरण की सुरक्षा की अहमियत को देखते हुए वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का फेसला किया था। हर साल पर्यावरण दिवस की थीम भी तय की जाती है। इस वर्ष की थीम है- साल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन यानी प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण की समस्या का समाधान। यह वजह है कि सोशल मीडिया पर बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन हैश टैग के साथ अभियान भी चलाया जा रहा है। इसका उदेश्य प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
अर्शदीप कौर, डिस्ट्रिक्ट यूथ आफिसर, अम्बाला, नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उदेश्य पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है और ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषण के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि हर इन्सान पर्यावरण के महत्व को समझ सके और पर्यावरण को बचाने का काम करे। एडवोकेट/एयर वेट्रन, मोटिवेशनल स्पीकर व सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मेहता ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को समर्पित एक दिन है और पर्यावरण के मुद्दों के बारे में आम लोगों में जागरूकता फेलाने के लिए मनाया जाता है।
यह विभिन्न समाजों और समुदायों के लोगों को उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है। संस्थान प्रभारी विनोद सिंह शेखावत ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को हर साल कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण व मिटटी संरक्षण के प्रति जागरूक किया और कहा कि सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है इसी उदे्श्य से प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
उन्होंनें छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक पेड-पौधे लगाते हुए संस्थान के साथ सैल्फी शेयर करेंगें उन्हें दीक्षान्त समारोह के अवसर पर पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान में पोस्टर मेंकिंग, स्पीच व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढचढ कर भाग लिया। पोस्टर मेंकिंग में युवराज-फिटर व्यवसाय ने प्रथम, अंकुश- फिटर व्यवसाय ने द्वितीय तथा विनाक्षी-कोपा व्यवसाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।