
अमृतसर सीआईए ने जग्गू भगवानपुरिया के साथी दीपक राठी को दबोचा
चंडीगढ़ दिनभर
महाराष्ट्र/पंजाब। पंजाब में अमृतसर पुलिस ने गैंगेस्टर जग्गू भगवान पुरिया के शूटर को महाराष्ट्र से हिरासत में लिया है। यह गैंगस्टर जहां पंजाब में सरगम था। वही दिल्ली हरियाणा में भी इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।शूटर की पहचान दीपक राठी उर्फ ढिल्लों और प्रवेश हरियाणवी नामक बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड हासिल करके पंजाब लाई ।
जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन अमृतसर ए डी सी पी 3 अभिमन्यु राणा और एसीपी गुरजिंदर पाल सिंह नागरा की देखरेख में इस मिशन को अंजाम दिया गया। सीआईए इंचार्ज अमनदीप सिंह को सूचना मिलने के बाद टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई। महाराष्ट्र पुलिस को साथ लिया और आरोपी को रंकला टावर एरिया कोहलापुर महाराष्ट्र से गिरफ्त में लिया।