डॉ. तरूण प्रसाद 2023 06 13T134738.801

चंडीगढ़ दिनभर

हैदराबाद। तेलंगाना में एक द‍िल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विकाराबाद जिले में 19 साल की एक लड़की का बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने पहले तो लड़की की आंखों में पेचकस घुसा दिया और उसके बाद ब्लेड से गला काट दिया। इसके बाद शव को तालाब में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने तालाब से लड़की का शव बरामद कर ल‍िया है। पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्‍या के कारणों का पता लगाने के ल‍िए आगे की जांच में जुट गई है।

मामला तेलंगाना के विकाराबाद के कादलापुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतका 10 जून की रात 11 बजे घर से निकली थी। बाद में स्थानीय लोगों ने तालाब में लड़की का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया कि महिला की आंखों पर गंभीर चोट के अलावा उसका गला कटा हुआ है और हाथ पर भी चोट के निशान हैं। 19 साल की लड़की अस्पताल में काम करती थी और 10 जून यानी शनिवार की देर रात वो घर से बिना बताए निकली थी।

जब उसके पिता ने लड़की को ढूंढना शुरू किया तो वो नहीं मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों को कादलापुर गांव के तालाब में लड़की का शव मिला और उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने फ‍िलहाल हत्‍या के कारणों को लेकर कुछ नहीं कहा है। पुलिस मामले की जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap