
चंडीगढ़ दिनभर
हिमाचल। हिमाचल के मंडी जिले में HRTC की एक बस खाई में गिर गई है। जानकारी के अनुसार, करसोग के निकट यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त बस में चालक-परिचालक सहित 40 से 45 लोग सवार थे। बस के खाई में गिरने से लोगों को चोटें आईं हैं। किसी के जानी नुकसान की खबर नहीं है। चोटिल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
जिस खाई में बस गिरी। वह करीब 300 फीट गहरी है। लेकिन गनीमत यह रही कि बस जब खाई में गिरी तो नीचे जाकर पेड़ों में अटक गई। जिससे बस पलटी नहीं और इस प्रकार से बस में सवार लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। वरना अगर बस खाई में लुढ़कती हुई जाती है तो लोगों की जान जा सकती थी।