बॉर्डर

गजेंद्र सिंह शेखावत ने किन्नौर दौरे के दूसरे दिन जवानों का बढ़ाया मनोबल

चंडीगढ़ दिनभर

रिकांगपिओ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किन्नौर जिला के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अग्रिम चौकी शिपकिला पास का दौरा किया। उन्होंने भारतीय सेना व भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों का मनोबल बढ़ाया। हिमाचल के राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी उनके साथ मौजूद रहे। भारतीय सेना एवं भारतीय तिब्बल सीमा पुलिस का मनोबल बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद हमारे जवान मुस्तैदी के साथ देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, जिस कारण भारत की जनता सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज भारत ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में है, जिसका लोहा पूरी दुनिया में माना है।

उन्होंने कहा कि भारत प्रग्रति की राह पर अग्रसर रहे, इसके लिए हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम अपनी जिम्मेदारियों का सही प्रकार से निर्वहनकरें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में देश के लिए बलिदान की परंपरा रही है। इसके उपरांत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा ग्राम पंचायत पूह सेे भावपूर्ण विदाई दी गई। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गार्डन कॉलोनी लाबरंग एवं पूह गांव के लिए उठाऊ पेयजल सिंचाई योजना का निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link