
द्रौपदी मुर्मू और चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये
चंडीगढ़ दिनभर
नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सूरीनाम के अपने समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात कर उन्होंने रक्षा, कृषि, सूचना-प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार’ प्राप्त किया।
सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार’ प्राप्त करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं, “ये सम्मान मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. ये भारत के 140 करोड़ से अधिक लोगों के लिए भी अत्यधिक महत्व रखता है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। मैं इस सम्मान को भारतीय-सूरीनामी समुदाय की उन पीढ़ियों को भी समर्पित करती हूं, जिन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को समृद्ध करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है”। द्रौपदी मुर्मू और चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये।