![डॉ. तरूण प्रसाद 2023 08 07T130949.991](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2023/08/डॉ.-तरूण-प्रसाद-2023-08-07T130949.991.png)
चंडीगढ़ दिनभर
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को अचानक आग लग गई। दिल्ली के एम्स में आग की यह घटना 11 बजकर 55 मिनट की है। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आग लगते ही अफरातफरी मच गई।
![डॉ. तरूण प्रसाद 2023 08 07T131114.111](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2023/08/डॉ.-तरूण-प्रसाद-2023-08-07T131114.111.png)
जानकारी के मुताबिक आग एम्स के एंडोस्कोपी विभाग में लगी। आम लगने की सूचना फैलते ही मरीज और उनके तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी मरीजों को तत्काल सुरक्षित आग वाले वार्ड से बाहर निकाल लिया। अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फायरकर्मी आग बुझाने में लगे हैं।