डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 23T124630.389

चंडीगढ़ दिनभर

झारखंड। झारखंड में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। इस महिला की डिलीवरी रांची के रिम्स में हुई है। इस खबर को रांची के रिम्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करके बच्चों की तस्वीर साझा की है। साथ ही अस्पताल ने लिखा कि बच्चे डाक्टरों की देखरेख में हैं। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच है।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे अभी प्री-मैच्योर हैं। इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है। ऐसे में अभी उनको लगातार मेडिकल निगरानी की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है। वहीं इससे एक महीने पहले ही रिम्स में एक और महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। उस महिला के सभी बच्चे स्वस्थ हो गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap